विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल डॉ योगेश भरसट के निर्देशन में जिले की पंाचो विधानसभाओं के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विविध प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता के संदेशो का प्रसारण कार्य सतत जारी है। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्धेश्य से सभी विधानसभाओं में विविध प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली पेन्टिग, रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित कर साथ ही इन प्रतियोगिताओं में मतदाताओं को भी शामिल कर जागरूक किया जा रहा है और मतदान दिवस पर अपने-अपने मतो का प्रयोग करने का आव्हान सभी से किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सिरोंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमलखेडी, सरेखों तथा ग्राम पंचायत परसोरा में ग्रामीण मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन कराया गया जिसे उपस्थित सभी ग्रामीणो के द्वारा दोहराया गया। साथ ही साथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरेठा में गांव के पुरूष व महिला वर्ग के मतदाताओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके उपरांत सभी ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
मतदाता जागरूकता अभियान तहत जिले की बासौदा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्योंदा में आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओं व गांव की महिलाओं के द्वारा स्वीप एक्टिविटी का आयोजन कर गांव में रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश ही नहीं दिया बल्कि रास्ते में मिलने वाले रहवासियों से मतदान दिवस पर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई। इसके उपरांत सभी के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।