BREAKING NEWS
KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 7:40 pm
REPORT : निर्वाचन संबंधी भ्रामक खबरों का तत्काल करें खंडन, पोस्ट, विज्ञापन और समाचारों की करें निगरानी- कलेक्टर, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन घोषणा के साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 225 में एमसीएमसी मॉनिटरिंग सेल सक्रिय किया गया हैं। जिसमें 24 घंटे तीन पालियों में दल प्रभारी एवं सहायक सदस्य बनाए गए हैं। जिनके द्वारा पेड न्यूज, फेक न्यूज एवं विज्ञापन की मॉनिटरिंग के साथ विज्ञापन प्रमाणन के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने मीडिया मॉनिटरिंग सेल के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित निर्वाचन संबंधी पेड न्यूज, फेक न्यूज एवं विज्ञापनों की सतत निगरानी करें। विज्ञापन प्रमाणन संबंधित पूरी कार्यवाही जिला एमसीएमसी द्वारा समय सीमा में पूर्ण की जाए। भ्रामक खबरों के संबंध में तत्काल सत्यापन कर उनका खंडन जारी करें।
विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले व्यक्तिगत अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तावित विज्ञापनों के प्रमाणन,राजनैतिक विज्ञापनो का पर्यवेक्षण, पैड न्यूज के संदिग्ध प्रकरणों की जांच, पम्पलेट, पोस्टर, हैंडबिल की जांच, प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों का प्रमाणन करेंगे तथा व्यय परीक्षण दल को रिपोर्ट
जिला एमसीएमएसी द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी से निम्न में से किसी एक या अधिक माध्यम से प्रसारण हेतु प्रस्तावित विज्ञापन का आवेदन प्राप्त करेगी। जिनमें केबल नेटवर्क ज्ट चौनल, रेडियो नेशनल (प्रायवेट थ्ड चौनल सहित, सिनेमा हाल, ई पेपर, फोन पर बल्क एसएमएस, वाइस मैसेजेस, सार्वजानिक स्थलों पर ऑडियो, सोशल मीडिया इंटरनेट शामिल हैं। आवेदन प्रसारण की प्रस्तावित तिथि से कम से कम 7 दिवस पूर्व दिया जाना चाहिए। आवेदन प्राप्त होने पर उसकी जांच कर प्रस्तावित विज्ञापन प्रसारण योग्य है या नही का निर्णय जिला एमसीएमसी करेगी। ऐसा निर्णय आवेदन प्राप्त होने के 2 दिनों के भीतर लिया जाकर आवेदक को सूचित करना होगा। हालांकि राजनैतिक दलों ध् अभ्यर्थियों को सुविधा देने एवं विज्ञापन के प्रमाणन के कार्य को तेजी से पूर्ण करने के लिए आवेदन का निराकरण उसी दिन किये जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE