नीमच। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला नोडल अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) गुरुप्रसाद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नीमच के प्रशिक्षुओं द्वारा मतदाता जागरुकता रंगोली बनाई गई। महिला प्रशिक्षुओं के साथ साथ पुरुष वर्ग ने भी उत्साह के साथ रंगोली बनाने में भाग लिया। प्रशिक्षुओं द्वारा मानव श्रृंखला भी निर्मित की गई। प्रशिक्षुओं द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ भी ली गई एवं संकल्प पत्र भरे गए। कार्यक्रम प्राचार्य चन्द्र प्रकाश शर्मा, इंदिरा लुहार भी उपस्थित थी।