सीहोर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त सेक्टर क्रमांक-8 के सेक्टर अधिकारी को बिना अनुमति कार्य मुक्त करने पर जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बुधनी के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बुधनी के प्राचार्य द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी की बिना अनुमति के डॉ एसएस यादव को भोपाल के डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी शासकीय विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के लिए कार्य मुक्त किया गया है। तीन दिवस के भीतर समक्ष में जबाव प्रस्तुत नही करने पर अनुशसात्मक कार्यवाही की जाएगी।