देवास। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन कार्याक्रम की घोषणा किए जाने से जिले में प्रभावी आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के निर्देश पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन, फ्लेक्स हटाने की प्रभावी कार्रवाई प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। जिले में अभियान के रूप में इस कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार किया जा रहा है। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोग के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा से ही कार्यवाही प्रभावी रूप से की जा रही है।