BREAKING NEWS
KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<     KHABAR : शहडोल में गरजा बुलडोजर, इन्द्रा चौक से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में गूंजी मन.. <<     छतरपुर के राजनगर में सो रहे बुजुर्ग की गला.. <<     खरगोन के झिरन्या में ब्लड बैंक शुरू, राज्यपाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास विवाद पर सियासत तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 3:48 pm
BIG NEWS : एमसीएक्स सट्टे के तीन और आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, नौ बैंक खाते फ्रीज, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस, मुख्य आरोपी सहित सात की तलाश तेज, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। एमसीएक्स सट्टा करने के मामले में माणकचौक पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को पैदल जुलूस के रूप में बाजार से थाने लाया गया। आरोपितों पर धारा 151 में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। एक आरोपित को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

यह सामान किया गया था जब्त
रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार व फरार आरोपितों के बैंक खातों की डिटेल प्राप्त कर 9 खातों में जमा लाखों रुपये फ्रिज कराए हैं। एसपी राहुलकुमार लोढा द्वारा सटोरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनवकुमार बारंगे के मार्गदर्शन में समाणकचौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे के नेतृत्व में गठित टीम ने 11 अक्टूबर की रात चांदनीचौक में ताल वाली गली में मंदिर के सामने से सोने-चांदी की दुकान से आरोपित 40 वर्षीय सनी उर्फ बंटी पुत्र लक्ष्मीनारायण राजोरा निवासी तेजा नगर को एमसीएक्स का सट्टा करते गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक लैपटाप, एक लाल डायरी, रजिस्टर, मोबाइल फोन आदि जब्त किए थे।

सट्टे की लाइन के पांच नंबर दिए थे
रजिस्टर में 43 लाख 42 हजार 729 रुपये का एमसीएस सट्टे का हिसाब मिला था। पूछताछ में उसने आरोपित विशाल उर्फ लाला दुग्गड़ पुत्र अशोक दुग्गड निवासी भरावा की कुई से सट्टा करना बताया था। विशाल ने सनी को एमसीएक्स सट्टे की लाइन के पांच अलग-अलग नंबर दिए थे। जांच में सट्टा करने वाले अन्य आरोपितों की भी जानकारी मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE