BREAKING NEWS
KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<     KHABAR : शहडोल में गरजा बुलडोजर, इन्द्रा चौक से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में गूंजी मन.. <<     छतरपुर के राजनगर में सो रहे बुजुर्ग की गला.. <<     खरगोन के झिरन्या में ब्लड बैंक शुरू, राज्यपाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास विवाद पर सियासत तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 3:30 pm
KHABAR : 67वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाडियों का बेहतर प्रदर्शन, झटके कई पदक, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा नर्मदापुरम् में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के 06 खिलाडियों ने जिला तीरंदाजी प्रशिक्षक जयन्तीलाल परमार के नेतृत्व में भाग लिया एवं जिले के खिलाडियों ने 17 पदक अर्जित कर जिले को गौरान्वित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडी खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित तीरंदाजी सह प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । पदक विजेता खिलाडी, 17 वर्ष आयु वर्ग में रिकर्व विद्या में कु. मुस्कान भूरिया ने 02 स्वर्ण पदक 01 रजत पदक, इंण्डियन राउण्ड विद्या में 17 वर्ष आयु वर्ग में कु. रेणु भूरिया ने 03 रजत पदक एवं 01 कांस्य पदक, कु. रिंकु खडिया ने 01 कांस्य पदक, कु. निशा ने 01 कांस्य पदक, संयम चौहान ने 04 रजत पदक, इंण्डियन राउण्ड विद्या में 19 वर्ष आयु वर्ग में रोहित बारिया ने 01 स्वर्ण एवं 03 रजत पदक प्राप्त किये एवं जिले के 05 खिलाडी कु. मुस्कान भूरिया, कु. रेणु भूरिया, कु. रिंकु खडिया संयम चौहान एवं रोहित बारिया का चयन माह नवम्बर में गांधीनगर गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं। तीरंदाजी सह प्रशिक्षण केन्द्र की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाडियों को पदक अर्जित करने पर मुंहमीठा करवाकर बधाई दी एवं खिलाडियों से चर्चा कर राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने हेतु शुभकामना दी । पुलिस अधीक्षक जैन द्वारा तीरंदाजी प्रशिक्षक जयन्तीलाल परमार, जेवेन्द्र बोराडे को इस उपलब्धि पर बधाई दी । इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विजय सलाम, कन्या उमावि प्राचार्य सीमा त्रिवेदी, सीएमराईज झाबुआ प्राचार्य हरिश कुण्डल, कुलदीप धबाई, नरेश राज पुरोहित, योगेश गुप्ता, यशपाल ठाकुर आदि ने बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE