BREAKING NEWS
KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<     KHABAR : शहडोल में गरजा बुलडोजर, इन्द्रा चौक से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में गूंजी मन.. <<     छतरपुर के राजनगर में सो रहे बुजुर्ग की गला.. <<     खरगोन के झिरन्या में ब्लड बैंक शुरू, राज्यपाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास विवाद पर सियासत तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 3:37 pm
KHABAR : रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से 100 मीटर का दायरा चिन्हित, प्रत्याशी के साथ अधिकतम इतने व्यक्तियों को ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए खरगोन जिले की छः विधानसभा क्षेत्र की ई.व्ही.एम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को किया गया है। इसके आधार पर विधानसभावार आवंटित ई.व्ही.एम मशीनों की छंटनी का कार्य कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित ई.व्ही.एम वेयर हाउस में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया। विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान दिनांक 21 अक्टूबर 2023 से प्रत्याशियों के नाम निर्देशन लेना प्रारंभ हो जायेगा।    

इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ आज 17 अक्टूबर को नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 06 विधानसभा क्षेत्रों के नाम निर्देशन कक्षों का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी भी ली गई। मौके पर रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से 100 मी. का दायरा चिन्हित करते हुए यह निर्देशित किया गया कि उक्त सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा 100 मीटर के दायरे में अभ्यर्थी सहित आयोग द्वारा अधिकृत अधिकतम चार व्यक्तियों को ही प्रवेश करने की अनुमति रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE