BREAKING NEWS
KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<     KHABAR : शहडोल में गरजा बुलडोजर, इन्द्रा चौक से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में गूंजी मन.. <<     छतरपुर के राजनगर में सो रहे बुजुर्ग की गला.. <<     खरगोन के झिरन्या में ब्लड बैंक शुरू, राज्यपाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास विवाद पर सियासत तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 5:36 pm
NEWS : मतदान दलों के प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर 5 कर्मचारियों पर गिरी गाज, एक शिक्षक को किया निलंबित, पढ़े खबर   

Share On:-

झालावाड़। पॉलिटेक्निक कॉलेज झालावाड़ में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने वाले पांच कार्मिकों को जिला निर्वाचन और उप निर्वाचन अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें एक टीचर को निलंबित भी किया है।
जिला प्रशासन चुनाव की घोषणा होने के बाद सख्त हो गया है। ऐसे में लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की ओर से गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल ब्लॉक अकलेरा के शिक्षक रामप्रकाश को मतदान दल प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर मंगलवार देर शाम कार्रवाई करते हुए निलंबित किया है।
वहीं, भवानी शंकर सेन सहायक प्रशासनिक अधिकारी गंगधार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसूडिया शाह के शिक्षक कजोड़ीलाल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकलेरा के ओमप्रकाश मीणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलावली के यशवंत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गोरिल्ला विकी पॉलिटेक्निक कॉलेज झालावाड़ में 17 अक्टूबर से मतदान दलों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में कई कार्मिक अनुपस्थित रहने पर पहले दिन जांच में नाम सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE