BREAKING NEWS
छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 2:25 pm
KHABAR : भोपाल में चुनावी ट्रेनिंग से 784 कर्मचारी गायब, सिर्फ 125 ने ही बताई गैर हाजिर रहने की वजह; नोटिस के बाद किए जाएंगे सस्पेंड, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 4 दिन चली चुनावी ट्रेनिंग से कुल 784 अधिकारी-कर्मचारी गायब रहे। ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट कलेक्टर आशीष सिंह ने बुलाई है। गायब रहने वाले कर्मचारियों को पहले नोटिस दिए जाएंगे, फिर सस्पेंड करने की कार्रवाई हो सकती है। दिलचस्प ये है कि सिर्फ 125 कर्मचारियों ने ही गैर हाजिर होने की वजह बताई है।

विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम की ए बी सी डी सीखाने के लिए भोपाल के 7 सेंटरों पर 12, 13, 16 और 17 अक्टूबर को ट्रेनिंग रखी गई थी। इसके लिए कुल 17 हजार 742 अधिकारी-कर्मचारियों को सिलेक्शन किया गया था, लेकिन कुल 784 कर्मचारियों ने ट्रेनिंग में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे सेंटरों पर मौजूद ही नहीं रहे।

ट्रेनिंग से गायब रहे कर्मचारियों की लिस्ट जिला प्रशासन ने तैयार की है, जिसे कलेक्टर सिंह को भेजी जा रही है। कलेक्टर सिंह ने ट्रेनिंग को लेकर स्पष्ट कहा था कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर निलंबित करेंगे।


बीएसएसएस हबीबगंज नाका, गांधी मेडिकल कॉलेज, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर, समन्वय भवन टीटी नगर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शहीद भवन एमएलए रेस्ट हाउस और कुक्कुट भवन वैशाली नगर। ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने को लेकर करीब सवा सौ कर्मचारियों ने बकायदा अपने आवेदन भी जिला प्रशासन को दिए। इनमें पहले से छुट्‌टी पर रहने, शहर से बाहर होने, बीमार होने जैसे कारण बताए हैं। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, सहायक नोडल अधिकारी संदीप श्रीवास्तव को दिए कई आवेदनों में कर्मचारियों ने ट्रेनिंग को आगे बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE