BREAKING NEWS
छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 3:16 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का हर्कियाखाल बांध और सुबह का वक्त, जब अचानक दौड़े सरकारी अधिकारी तो इनकी बड़ी धड़कने, मौके पर दल-बल की मौजूदगी में की ये कार्रवाई, पढ़े  अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार सुबह नगर पालिका के साथ मिलकर हर्कियाखाल में संयुक्त कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नीमच शहर में पेयजल की सप्लाई करने वाले हर्कियाखाल स्थित सीताराम जाजू सागर डेम से अवैध रूप से पानी चोरी करने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई।
गौरतलब है कि लोगों ने डेम में अवैध तरीके से पाइप लाइन बिछाकर पानी की चोरी शुरू कर दी थी और पानी को दूर-दूर तक कुएं में ले जाकर डाला जा रहा था। डेम के आसपास के इलाके में अवैध खेती की भी शिकायत पूर्व में कई बार प्रशासन को लोगों की तरफ से की जाती रही है। जिस पर कई बार प्रशासन ने अवैध खेती पर भी कार्रवाई की। इस बार जिले में औसत वर्षा हुई है। जिसके चलते सीताराम जाजू सागर डैम का जलस्तर भी काफी कम है और ऐसे में यदि पानी की चोरी को नहीं रोका जाता है तो आने वाले दिनों में नीमच शहर के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है। इसी को ध्यान में रख प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। साथ ही दर्जनों अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइनों को भी हटाया।  साथ ही पानी लिफ्ट करने के साधनों को भी हटाने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका सहित अन्य विभाग के 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE