BREAKING NEWS
छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 3:38 pm
KHABAR : सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निवारण, प्रदेश में 9 अक्टूबर से लागू हुई आचार संहिता के बाद सक्रिय हुआ एप, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी- विजिल एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं का स्वयं के वाहन से परिवहन करने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायत कर सकता है। इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियों सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी। राजन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी - विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी है। अब तक प्रदेश के सभी जिलों से इस एप के माध्यम से कुल 1621 शिकायतें प्राप्त हो चुकीं हैं। इन सभी शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।

राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इस एप के जरिए 100 मिनट में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप को डाउनलोड करना होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE