BREAKING NEWS
KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 फसल बुवाई प्रारंभ, कृषि विभाग ने दी.. <<     KHABAR : 2025 के पदोन्नति नियमों के आधार पर मांगी.. <<     खरगोन: चोरल नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में उद्योग, रोजगार और विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 10:19 am
KHABAR : भोपाल की कालीबाड़ी में आज होगा सिंदूर खेला, बंगाली समुदाय की महिलाएं निभाएंगीं खास रस्म, जया बच्चन-अभिषेक भी कर चुके हैं शिरकत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बंगाली समुदाय की महिलाएं मंगलवार को सिंदूर खेला कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। इस दौरान देवी मां को सिंदूर लगाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ में पारंपरिक डांस किया जाएगा। दरअसल, विजया दशमी के दिन टीटी नगर स्थित कालीबाड़ी में बंगाली समाज की महिलाएं सिंदूरी खेला का आयोजन करती हैं। जिसमें महिलाएं सिंदूर की होली खेलती हैं।


साल 2022 में इस आयोजन में शामिल होने अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी मां जया बच्चन भोपाल पहुंचे थे। इनके सामने कालीबाड़ी में बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर से होली खेली थी। आज यह आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।


बंगाली परंपरा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा अपने चार बच्चों के साथ उत्सव मनाने के लिए धरती पर आती हैं। त्योहार के अंतिम दिन जब देवी दुर्गा को विदा किया जाता है, तो उदासी का माहौल छा जाता है। ऐसे में उनके आंसू बहने लगते हैं, इसलिए उनके गालों को पान के पत्तों से पोंछा जाता है। इसके बाद उनकी मांग में और पारंपरिक चूड़ियों पर सिंदूर अर्पित किया जाता है। फिर महिलाएं सुखी जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए दुर्गा मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती हैं। इसके बाद सभी महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मिठाई खिलाती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE