नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा आयोजित दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर उत्साह एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में लगभग 53 बालक-बालिकाओं ने सहभागिता कर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, व्यक्तित्व विकास, योग, शारीरिक गतिविधियों, शस्त्र प्रशिक्षण एवं जीवनोपयोगी संस्कारों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन समारोह में राष्ट्रीय संत मिथिलेश नागर, राष्ट्रीय संत मनोज कश्यप, प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, प्रदेश पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश “पप्पू” जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने बच्चों को संस्कारयुक्त जीवन जीने का संदेश देते हुए परिषद के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर देहदान करने वाले लक्ष्मीकांत दरक एवं उर्मिल दरक का सम्मान किया गया। साथ ही गुरुजनों एवं प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।
शिविर में उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ, सात्विक भोजन, अनुशासित वातावरण एवं कार्यकर्ताओं का समर्पण विशेष आकर्षण रहा। अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।
शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष ललित राठी सहित सभी पदाधिकारियों ने शिविर की सफलता पर आभार व्यक्त किया। महिला प्रमुख संध्या राठी, संस्कार प्रमुख पूनम गर्ग एवं मीनाक्षी मालू सहित कार्यकर्ताओं के योगदान की विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन ललित राठी द्वारा किया गया तथा आभार सचिव प्रमोद गर्ग ने व्यक्त किया। अंत में सभी ने भविष्य में भी ऐसे संस्कारमय कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।