भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर मची कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की करीब 47 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। 5 सीटों पर तो खुली बगावत हो रही है। सोमवार को भोपाल में कमलनाथ के बंगले पर शुजालपुर और होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता प्रत्याशी बदले जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं गरोठ से आए कार्यकर्ताओं ने तो दिग्विजय सिंह के फोटो पर जूते मारे।
शुजालपुर (शाजापुर) से नाराज कार्यकर्ता तीन दिन में दूसरी बार भोपाल पहुंचे। जिन्होंने शुजालपुर सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी रामवीर सिंह का विरोध किया। प्रदर्शनकारी टिकट की दावेदारी कर रहे योगेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थक हैं, जो उनके लिए टिकट की मांग कर रहे हैं
मंदसौर जिले के गरोठ विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर जमकर नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने गरोठ से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फोटो पर जूते मारे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता गरोठ से कांग्रेस नेता त्रिलोक पाटीदार के समर्थक हैं। उनका कहना है कि हार की हैट्रिक बनाने वाले नेता को प्रत्याशी बना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बैनर पर लिखा- श्तीन बार हारो या तीस बार हारो, रुपए का सूटकेस दो और टिकट लोश्
होशंगाबाद (नर्मदापुरम) सीट से बड़ी संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कमलनाथ के बंगले का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी से आए गिरिजाशंकर शर्मा को टिकट देने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी होशंगाबाद सीट से दावेदारी कर रहे चंद्रगोपाल मलैया के समर्थक है। चंद्रगोपाल मलैया होशंगाबाद सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन टिकट गिरिजाशंकर शर्मा को दे दिया गया।
कमलनाथ के बंगले पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल और उनके करीब 50 समर्थकों पर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में थ्प्त् दर्ज की गई है। रविवार को मुरली मोरवाल ने अपने समर्थकों के साथ कमलनाथ के बंगले पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ समर्थकों ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की थी। मुरली मोरवाल उज्जैन जिले की बड़नगर सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने इस बार उनकी टिकट काट दी है।