BREAKING NEWS
KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 फसल बुवाई प्रारंभ, कृषि विभाग ने दी.. <<     KHABAR : 2025 के पदोन्नति नियमों के आधार पर मांगी.. <<     खरगोन: चोरल नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में उद्योग, रोजगार और विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 11:41 am
REPORT : निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्‍त नोडल और सहायक नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से करें, कलेक्‍टर ने बैठक में दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन-2023 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए नोडल और सहायक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, उप जिला निर्वाचन प्रियंका मिमरोट, एसडीएम बिहारी सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर अभिषेक शर्मा सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में आरओ और एआरओ वर्चुअली शामिल हुए।  

कलेक्टर गुप्‍ता ने कहा कि नोडल और सहायक नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से करें। जिले में आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करवाया जाये। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग द्वारा चाही गई जानकारी समय पर भेजे। मतदान दलों का रूट चार्ट तैया‍र कर लें। चेक पोस्‍टों पर लगातार चौकिंग कार्यवाही जारी रखे। निर्वाचन आयोग द्वार 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदातों को मतदान के लिए दी गई सुविधाओं के संबंध में सभी आवश्‍यक कार्यवाही कर लें। इस कार्य के लिए भी रूट चार्ट बना लें।

कलेक्टर गुप्‍ता ने कहा कि निर्वाचन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराना हमारी प्राथमिका है। इसमें सभी की भूमिका महत्‍वपूर्ण है। नोडल और सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। जिले में आदर्श मतदान केन्‍द्र बनाये जायें। आदर्श मतदान केन्‍द्र सुसज्जित और सम्‍पूर्ण व्‍यवस्‍था करें। मतदान केन्‍द्रों पर बुनियादी सुविधाओं में विशेष रूप से पीने के पानी की सुविधा, शौचालय, रैम्प, विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग आदि व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करें। सभी मतदान केन्‍द्रों बूथ क्रमांक लिखे। मतदान केन्‍द्रों के लिए साईन बोर्ड लगाये। वेब कास्टिंग के संबंध में तैयारियां कर लें।

कलेक्टर गुप्‍ता ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते ही पूर्ण कर ली जाएं। स्‍वीप प्‍लान के अंतर्गत बूथ स्तर तक गतिविधियां आयोजित करें। जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रखे। मतदान केन्‍द्र चि‍हिंत कर वहां पर स्‍वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें। सी-विजिल एप के माध्यम से मिल रही सभी शिकायतों का त्वरित और समय पर निराकरण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE