देवास। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अंतर्गत देवास जिले में 30 अक्टूबर तक निर्देशन पत्र प्राप्त किये जा रहे है। देवास जिले में सोमवार को दो नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें विधानसभा देवास-171 में गायत्री राजे पवार पति स्व. तुकोजीराव पवार और खातेगांव विधानसभा-173 से आशीष शर्मा पिता गोविन्द शर्मा द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया हैं। जिले की विधानसभा सोनकच्छ-170, विधानसभा हाटपीपल्या-172, विधानसभा खातेगांव-173 और विधानसभा बागली-174 में एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर नियत की गई है। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर नियत की गई है। 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर को कराई जाएगी।
नामांकन फार्म सोनकच्छ में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ न्यायालय कक्ष, देवास में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी न्यायालय कक्ष, हाटपीपल्या के लिए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी न्यायालय देवास, खातेगांव में अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव न्यायालय कक्ष एवं बागली में अनुविभागीय अधिकारी बागली न्यायालय कक्ष में लिए जा रहे है।