देवास। जिले में विधानसभा निर्वाचन में कुल 12 लाख 13 हजार 070 मतदाता है। जिसमें 06 लाख 19 हजार 583 पुरूष, 05 लाख 93 हजार 474 महिला और 13 अन्य मतदाता है। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 33 हजार 759 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 20 हजार 248 पुरूष, 01 लाख 13 हजार 511 महिला मतदाता है। देवास विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 81 हजार 730 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 42 हजार 299 पुरूष, 01 लाख 39 हजार 426 महिला और 05 अन्य मतदाता है।
जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की सुविधा के लिए 1418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 370 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में हैं। विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ में 290, देवास में 290, हाटपीपल्या 252, खातेगांव में 289 तथा बागली में 297 केन्द्र बनाये गये है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर नियत की गई है। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर नियत की गई है। 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर को कराई जाएगी। मतदान प्रातरू 07 बजे से सांय 06 बजे तक होगा।
विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में 07272-299776 पर दर्ज करा सकता है। कन्ट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहेगा। जिला स्तरीय कन्ट्रोल सेंटर में 1950 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।