नीमच। शासकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज जावद व्दारा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक रैली का आयोजित की गई। प्राचार्य संजय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस मतदाता जागरूकता रैली में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम मोरका, बरखेडा कामलिया पंचायत परिसर पर समाप्त हुई। रैली में 82 विद्यार्थियों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए मतदाताओं को 17 नवम्बर को मतदान केंद्र पहुंचकर, नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।