BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 10:14 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब खाकी ने की घेराबंदी तो स्कूटी से पहुंचा पवन, फिर जैसे ही पूछताछ में घबराया, अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था तस्कर, पूछताछ में कबूले ये नाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) और 3 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी, दो मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1.75 लाख रुपये का मशरूका भी जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा, एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गरोठ निवासी पवन अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी-13 ईएम्स -5476 से एमडी एवं डोडाचूरा लेकर वारनी फंटा होते हुए खजूरीरूण्डा जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने वारनी फंटा पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम एमडी, 3 किलोग्राम डोडाचूरा, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ चप्पू उर्फ शफी मोहम्मद से खरीदा था और इसे रफीक निवासी खजूरीरूण्डा को पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस ने प्रकरण में आरोपी रफीक पिता अब्दुल को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य सप्लायर चप्पू उर्फ शफी मोहम्मद की तलाश जारी है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन एवं रफीक के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव, उपनिरीक्षक बलवानसिंह देवड़ा एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गरोठ (मंदसौर), 29 जून। मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) और 3 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी, दो मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1.75 लाख रुपये का मशरूका भी जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा, एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गरोठ निवासी पवन अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी-13 ईएम्स -5476 से एमडी एवं डोडाचूरा लेकर वारनी फंटा होते हुए खजूरीरूण्डा जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने वारनी फंटा पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम एमडी, 3 किलोग्राम डोडाचूरा, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ चप्पू उर्फ शफी मोहम्मद से खरीदा था और इसे रफीक निवासी खजूरीरूण्डा को पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस ने प्रकरण में आरोपी रफीक पिता अब्दुल को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य सप्लायर चप्पू उर्फ शफी मोहम्मद की तलाश जारी है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन एवं रफीक के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव, उपनिरीक्षक बलवानसिंह देवड़ा एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE