नीमच। विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह (अक्टूबर) के अंतर्गत नीमच जिले में जारी कार्यक्रमों का एक नवम्बर 2023 को रेडक्रॉस हॉल में आयोजित मानसिक स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क शिविर के साथ समापन होगा। “मनकक्ष” मानसिक रोग विभाग, जिला चिकित्सालय की निगरानी में मानसिक स्वास्थ्य समस्या स्क्रीनिंग, उपचार और जागरूकता शिविर पूरे अक्टूबर माह में सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किये गए। विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2023 मंगलवार से नीमच के सिंगोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया था। एक नवम्बर 2023 को जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटिल के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अस्पताल की मातृत्व इकाई में माताओं के मानसिक स्वाथ्य पर चर्चा की जायेगी, जिसमें प्रसव पूर्व और और प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य के पक्षों पर प्रकाश डाला जायेगा। साथ ही सभी मरीजो की मानसिक रोग के लिये स्क्रीनिंग की जायेगी।
रेडक्रॉस हॉल में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मानसिक व नशा संबंधी समस्याओं और तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग कर पीड़ितों को उपचार व मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जायेगा। साथ ही मानसिक समस्याग्रस्त लोगों की देख भाल करने वालों का भी उन्मुखीकरण किया जायेगा व मानसिक स्वास्थ्य और टेलीमानस कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित किया जायेगा।
जिला चिकित्सालय की मनकक्ष प्रभारी डॉ.स्वाति वाधवा ने बताया, कि प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष की थीम ष्मानसिक स्वास्थ्य एक- सार्वभौमिक मानव अधिकार हैष्। उन्होंनेसभी आशा कार्यकर्ता, सी.एच.ओ.व आमजनता से अपील करते हुए कहा, कि वे मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करते हुए कार्यक्रम में शामिल हो।