BREAKING NEWS
बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 10:33 am
KHABAR : 3 नवंबर से 13 नवंबर तक विशेष अभियान, कांग्रेस का वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन, बड़े नेता करेंगे प्रचार, 11 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने पर फोकस, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस कर्नाटक पैटर्न पर चुनाव के पहले वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन शुरू करने जा रही है, जो 3 नवंबर से शुरू होगा और 13 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस की सरकार बनने पर दी जाने वाली 11 गारंटियों को प्रदेशभर में जनता तक पहुंचाया जाएगा। इनमें नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट का बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ, पुरानी पेंशन की बहाली आदि शामिल हैं। इस बारे में कांग्रेस के कंट्रोल रूम में बैठक हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। मप्र प्रभारी रणदीप सुरजेवाला दिल्ली से जुड़े।


दरअसल, कांग्रेस में 15 अक्टूबर और 19 अक्टूबर को उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे, इसके बाद सात टिकट बदले गए। यह कार्यक्रम सप्ताह भर तक चला। 30 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख थी और बड़े नेता नामांकन में ही शामिल हुए। 2 नवंबर को नाम वापसी के बाद 230 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल हो जाएंगे। इसके अगले दिन से ही कांग्रेस वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन शुरू करने जा रही है। वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन ( महाजनसंपर्क अभियान) पार्टी स्तर पर चलाया जाएगा, जिसमें खर्च उम्मीदवारों के खाते में न जुड़े। अभियान में स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जीतेंद्र सिंह, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विवेक तन्खा और नकुलनाथ शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समय की उपलब्धता के अनुसार शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE