BREAKING NEWS
बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 10:40 am
KHABAR : कांग्रेस विधायक और उम्मीदवार के बिगड़े बोल,मतदाता से बदतमीजी हर्ष विजय गहलोत बोले- तुम जो कमा खा रहे हो मेरे पिताजी की दिन, जानिए क्या कुछ बोले, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। विधानसभा चुनाव के दौरान जहां नेता और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने में जुटे हुए हैं। वहीं, रतलाम के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत का मतदाताओं से बदतमीजी करने का वायरल वीडियो सामने आया है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है जहां मरगुल गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे सैलाना विधायक और प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत की गांव के मतदाता से बहस हो गई। गांव में जनसंपर्क पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी गहलोत से जब विकास कार्य नहीं करवाने को लेकर सवाल पूछे गए तो वह भड़क गए और बोले की जिला पंचायत में जिन लोगों को तुमने जिताया है वह क्या ओधे पड़ गए... यह जो तुम कमा खा रहे हो ना यह मेरे पिताजी की देन है।


कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण और जयस से जुड़े नेताओं ने इस बयान को घमंड में चूर होकर दिया गया बयान करार दिया है। इस मामले में जब हर्ष गहलोत से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।


दरअसल सोशल मीडिया पर हर्ष विजय गहलोत के मतदाता से अभद्र व्यवहार का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह जनसंपर्क के दौरान एक मतदाता से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। मतदाता ने जब गांव में विकास कार्य नहीं होने का सवाल खड़ा किया तो हर्ष विजय गहलोत मतदाता पर नाराज हो गए और उसे अपने पिताजी के द्वारा करवाए गए विकास कार्य गिनवाते हुए कहने लगे कि यह जो तुम कमा खा रहे हो या मेरे पिताजी की देन है। इस दौरान जिला पंचायत चुनाव में जीते जयस नेताओं को लेकर भी हर्ष विजय ने अभद्र टिप्पणी की। हालांकि वायरल वीडियो के अंत में हर्ष विजय मामले को संभालते हुए भी नजर आए और मतदाता को समझाते हुए बताया कि मैं मध्य प्रदेश विधानसभा में सवाल उठाने वाले टॉप 10 विधायकों में शामिल हूं।


बहरहाल सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद हर्ष विजय गहलोत को लोगों की निंदा का सामना करना पड़ रहा है । वहीं , आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के व्यवहार को लेकर नाराजगी भी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE