BREAKING NEWS
बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 11:31 am
REPORT : सभी अधिकारी-कर्मचारी सतर्कता, सजगता के साथ तत्‍परतापूर्वक निर्वाचन दायित्‍वों का निवर्हन करें, प्रेक्षक जावलेने की विधानसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्‍यवस्थित निर्वाचन सम्‍पन्‍न कराने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी सतर्कता, सजगकता के साथ तत्‍परतापूर्वक अपने दायित्‍वों का निवर्हन करें। यह बात भारत निर्वाचन आयोग के जनरल आब्‍जर्वर किशन नारायणराव जावले ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी आर.ओ., ए.आर.ओ. एवं नोडल अधिकारियों की बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में जनरल आर्ब्‍जवर जे.विजयारानी, कलेक्‍टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया सहित सभी आर.ओ. एवं जिला नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आर्ब्‍जवर जे.विजयारानी ने कहा कि स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं सुव्‍यवस्थित मतदान प्रक्रिया सम्‍पन्‍न कराने में सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रीय भागीदार रहे। आयोग के निर्देशों का जिला स्‍तर से लगाकर, मैदानी स्‍तर(ग्राम स्‍तर) तक पालन सुनिश्चित हो।

बैठक में प्रेक्षकगणों ने पावर प्रजेंटेंशन के माध्‍यम से मतदाताओं की संख्‍या, जेण्‍डर रेश्‍यो, ई.पी.रैश्‍यो, मतदान केंद्र वाईज मतदाताओं की संख्‍या, मतदान केंद्रों की संख्‍या,क्रिटीकल मतदान केंद्रों की संख्‍या, वर्ल्‍नेबर पकिट , विशेष मतदान केंद्रों, दिव्‍यांग मतदान केंद्रों, महिला मतदान केंद्र, यूथ मतदान केंद्र एवं मॉडल मतदान केंद्रों की संख्‍या, रूट एवं सेक्‍टर की संख्‍या, वाहनों की व्‍यवस्‍था, मानव संसाधन की व्‍यवस्‍था, मतदान केंद्रों पर ए.एम.एफ. की उपलब्‍धता, विभिन्‍न प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि के संबंध में विस्‍तार से समीक्षा की।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिले में विधानसभा निर्वाचन की अब तक की  तैयारियों के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया तथा भविष्‍य की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने पुलिस बल की व्‍यवस्‍था, केंद्रीय सुरक्षा बलों की उपलब्‍धता एवं अब तक की गई जप्‍ती की कार्यवाही, आपराधिक तत्‍वों के विरूद्ध की गई कार्यवाही आदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE