BREAKING NEWS
बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 11:41 am
KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को अपर कलेक्टर नेहा मीना ने भेंट की पुस्तकें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास, नीमच में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा विगत दिनों अपर कलेक्टर नेहा मीना से भेंटकर अपनी समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया था। विद्यार्थियों द्वारा इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें उपलब्ध कराने का निवेदन भी किया था। छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर अपर कलेक्टर मीना द्वारा संबंधित विभाग को विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये थे। उक्त् निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों की समस्या का समाधान भी विभाग द्वारा कर दिया गया है।

अपर कलेक्टर मीना द्वारा विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रूचि को देखते हुए उनकी मांग के अनुरूप मंगलवार को प्रथम चरण में एमपी पीएससी एवं यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी पुस्तकें भेंट की। भविष्य में भी विद्यार्थियों को उनके बौद्धिक विकास हेतु पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी। 

अपर कलेक्टर मीना ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की छात्रावास स्तरीय वाचनालय समिति का गठन करने के निर्देश दिये। समिति द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जायेगी तथा उनका लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा समिति गठन के संबंध में अपर कलेक्टर मीना को सहमति दी। 

शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास, नीमच में निवास कर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा अपने शैक्षणिक अध्ययन कार्य के साथ-साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी की जा रही है। विद्यार्थियों की इस रूचि को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर नेहा मीना ने विद्यार्थियों की तैयारी हेतु उपयोगी प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु पुस्तकों का सेट मंगलवार को अपने कक्ष में विद्यार्थियों को भेंट किया। अपर कलेक्टर मीना ने विद्यार्थियों को लगन एवं मेहनत से अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उच्च पदों पर पहुचने की प्रेरणा भी दी। इस अवसर पर राकेश कुमार राठौर, जिला संयोजक  एवं विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE