शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा की गई नई व्यवस्था अनुसार जिले के 753 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं में से 713 ने आज घर बैठे मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशन में आज मतदान संपन्न हुआ। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग 667 मतदाताओं एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 86 दिव्यांग मतदाताओं कुल 753 मतदाताओं का नाम घर से मतदान करने की सूची में शामिल किये गये थे। इनमें से शाम 6.30 बजे तक 80 वर्ष से अधिक उम्र के 630 बुजुर्ग मतदाता एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 83 दिव्यांग मतदाता इस प्रकार कुल 713 मतदाता (94.7 प्रतिशत) मतदान कर चुके थे। जिन मतदाताओं द्वारा आज मतदान नहीं किया गया है, उनसे 10 नवम्बर को मतदान कराने के लिए पुनरू दल भेजा जायेगा।