खरगोन। शहर के बीच से गुजर रहे खंडवा- बड़ौदा और चित्तौडगढ़- भुसावल हाईवे के चलते बढ़ रहे सड़क हादसों पर पेंशनरों ने चिंता जताई है। सोमवार पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तलें मौन रैली के रुप में पेंशनर एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां शहर की यातायात व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर शिकायती आवेदन सौंपा।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिन 4 नवंबर को विश्वसखा कॉलोनी निवासी पेंशनर गजानंद सोनी बड़े ट्राले से लगी टक्कर में गंभीर घायल हुए है। यह कोई पहली घटना नही, कई बार दो पहिया- चार पहिया वाहन चालक ऐसे बड़े वाहनों की चपेट में आकर या तो मौके शिकार हुए या गंभीर घायल हुए है।
पेंशनरों ने आवेदन में सुझाव दिया कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर सुबह 6 से रात 8 बजे तक रोक लगाई जाए। इसके अलावा हाईवे के मार्गाे पर सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया जाए, वाहनों की सड़क पर पार्किंग पर भी रोक लगाई जाए। मुख्य मार्गाे पर संचालित हो रही खाने- पीने की दुकानों को चौपाटी पर शिफ्ट किया जाए, जैसे सुझाव दिए गए।