ग्वालियर। विधानसभा क्षेत्र से मंत्री होने के बाद भी यह क्षेत्र शहर में सबसे अधिक पिछड़ा हुआ है। इसके विकास के लिए मैंने पूरा प्लान बनाया है और विशेषज्ञों से चर्चा भी की है। क्षेत्र में ट्रैफिक और बाजारों में अतिक्रमण की सबसे अधिक समस्या है। इसके लिए मेरे पास प्लान है। क्षेत्र में सड़कों और चौराहों पर लगने वाले बाजारों के लिए स्वर्ण रेखा नाले को पाटकर उसके ऊपर बाजार व रास्ते निकाले जाएंगे।
क्षेत्र में सिविल अस्पताल का नया भवन है, लेकिन वहां पर सुविधाएं व दवाएं नहीं मिलती हैं। इसमें दवाएं व सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए जो भी सुविधाएं चाहिए उनको योजना बनाकर उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्वालियर विधानसभा के विकास के लिए यह प्लान कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील शर्मा ने दैनिक भास्कर कार्यालय में उम्मीदवार न्यूज रूम कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के सवालों के जबाव देते हुए साझा किया।
ममता चतुर्वेदीरू हमारा क्षेत्र उर्जा मंत्री की विधानसभा है, फिर भी बिजली की समस्या है? सड़कों पर गड्ढे और अतिक्रमण हैं, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। इन समस्याओं के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तररू मंत्री जी अपने ही वायदों को भूल गए हैं। उन्होंने काम करने के बजाय दिखावा और नौटंकी में ही समय बिताया है। ठेकेदारों को संरक्षण दिया, इससे क्षेत्र मंत्री का होने के बाद भी सबसे अधिक पिछड़ा हुआ है। मेरे दिमाग में क्षेत्र की समस्याओं व विकास का पूरा प्लान है। बिजली समस्याओं के लिए क्षेत्र स्तर पर लोड का अध्ययन कराने के बाद ट्रांसफार्मर और लाइन के लिए सर्वे कराया जाएगा। बिजली की दर 100 रुपए में 100 यूनिट हो जाने पर चोरी की समस्या स्वतरू समाप्त हो जाएगी। सड़कों की मरम्मत और नई सड़कें गुणवत्ता परखकर बनवाईं जाएंगी। खराब काम करने वाले ठेकेदारों को संरक्षण देकर चप्पल उतारने जैसी कोई नौटंकी मैं नहीं करूंगा। ऐसे ठेकेदार और अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।