नीमच। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत नियुक्त सभी नोडल अधिकारी सौपें गये निर्वाचन दायित्वों का तत्परतापूर्वक समय-सीमा में निर्वहन करें। आपसी संवाद समन्वय से बेहतर कार्य करें। निर्वाचन दायित्वों को पूरी गम्भीरता से लें। यह निर्देश कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने सोमवार की शाम को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में सभी नोडल अधिकारियों को सौपे गये निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर जैन ने स्वीप गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए,कि अब मतदाता जागरूकता गतिविधियों को बढाने की आवश्यकता है। डोर-टू-डोर, स्वीप गतिविधियां बढाई जाए। बैठक में कलेक्टर जैन ने मतदान केन्द्रों पर ए.एम.एफ.सुविधाओं की उपलब्धता, मतदान दलों के लिए केन्द्रों पर आवश्यक प्रबंध, भोजन, नाश्ते व बेड रोल की व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर फर्नीचर व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था, डाक मतपत्रों को विशेष वाहक से अन्य जिलो में भिजवाने की व्यवस्था, फेसीलीटेशन सेन्टर की स्थापना, सामग्री प्रबंध, प्रशिक्षण कार्यक्रम,शिकायत निवारण, मीडिया मॉनीटरिंग, कम्युनीकेशन प्लान, मतदाता पर्ची वितरण, परिवहन व्यवस्था, आदि बिन्दुओं पर अबतक की गई कार्यवाही की समीक्षा की और नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, व मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार व सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।