BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 10:50 am
KHABAR : भाजपा संगठन की कार्रवाई, बागी होकर चुनाव लड़ रहे पूर्व जिलाध्यक्ष का समर्थन करने पर जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष निष्कासित, पढे़ खबर

Share On:-

धार। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ पिछले दिनों प्रदेश संगठन ने कार्रवाई की थी। जिसमें धार से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव का नाम भी शामिल था, अब (सोमवार को) उनका सहयोग करने वाले नेताओं को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसमें जिला महामंत्री, जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष तक को पार्टी ने निष्काषित भी कर दिया।


भाजपा जिलाध्‍यक्ष मनोज सोमानी ने निष्‍कासन पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि स्‍वतंत्र प्रत्‍याशी राजीव यादव का समर्थन करने पर पूर्व भाजपा जिलाध्‍यक्ष व मीसाबंदी अनंत अग्रवाल, पूर्व विधायक करणसिंह पंवार, भाजपा जिला महामंत्री सन्‍नी रिन, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मानेकर, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष दिलीप पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्‍य देवेंद्र पटेल, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर, व्‍यापारी प्रकोष्‍ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल, जिला कार्यसमिति सदस्‍य मनोज जायसवाल व किसान मोर्चा जिला उपाध्‍यक्ष वीरेंद्र पाटीदार को निष्काषित किया जाता है।


दरअसल, विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर जिले की सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीट धार विधानसभा का चुनाव चतुष्कोणीय हो चुका है। यहां पर भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा दो बड़े निर्दलीय भी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने यहां से नीना-विक्रम वर्मा पर लगातार चौथी बार भरोसा जताया है, लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE