BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 11:06 am
KHABAR : मतदान दिवस पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश मतदान केंद्रों पर पानी, रैंप, व्हीलचेयर और बैठक व्यवस्था की रहे सुचारू उपलब्धता, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, रैंप, व्हीलचेयर, बैठक व्यवस्था और मतदान केंद्रों तक आवागमन के लिए सुगम सड़क की व्यवस्था करें। निर्वाचन संबंधी कार्यो के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर जानकारी शीघ्र भेजें।      
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने निर्देशित किया कि पुलिस विभाग सीमावर्ती राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करें। निर्वाचन के लिए पुलिस डिप्लायमेंट प्लान तैयार कर जानकारी उपलब्ध कराएं। मतदान एवं मतगणना दिवस पर शराब की बिक्री पर रोक के आदेश जारी किए जाए। मतदान के दिन प्रदेश के समस्त संस्थानों में कार्यरत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान के दिन मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी अस्पतालों में भी व्यवस्था की जाए।      
राजन ने कहा कि सभी विभाग निर्वाचन कार्यालय से प्रेषित की जाने वाली शिकायतों का 24 घंटे में निराकरण कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। कानून व्यवस्था की दैनिक रिपोर्ट एवं निर्वाचन आयोग द्वारा चाही गई जानकारी को समय-सीमा में भिजवाना सुनिश्चित करें। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग निर्वाचन की अधिसूचना से निर्वाचन की समाप्ति तक प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE