BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 11:33 am
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तन्वी हुड्डा द्वारा सोमवार को शासकीय आदर्श महाविद्यालय में मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

हुड्डा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दल के अधिकारियों से ईवीएम संचालन तथा मॉकपॉल शुरू होने का समय तथा मॉकपॉल पर्चियों के साथ क्या प्रक्रिया की जाएगी के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से प्रश्न किए। मॉकपॉल के पश्चात पर्ची पर मॉकपॉल की सील अवश्य लगाए। साथ ही कहा कि मतदान दल यह अवश्य ध्यान रखें कि सामग्री प्राप्त करते समय ईवीएम मशीन ट्रांसपोर्टेशन मोड में होना चाहिए वर्किंग मोड में नहीं इस बात का विशेष ध्यान रखें।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित मतदान कर्मियों को निर्देशित किया गया कि आप सभी अपने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान अवश्य कर ले सभी मतदान कर्मी अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा मतदान के दिन किसी भी प्रकार की गलती ना करें जिससे की मतगणना के दिन किसी प्रकार की सुविधा उत्पन्न ना हो । मतदान दल के सभी सदस्य एक दूसरे के कार्यों एवं दायित्व को अच्छी तरह समझ ले। ईवीएम मशीन संचालन में अति उत्साही ना हो। मतदान पश्चात कंट्रोल यूनिट को क्लोज अवश्य करे तभी मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी। निरीक्षण के दौरान संस्था प्राचार्य डॉ रविंद्र सिंह उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE