सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम समाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भिक्षुक वर्ग का सर्वे कर उन्हें अपना वोट डालने के लिए प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किए गया। भिक्षुक वर्ग अपने मताधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक वोट डाल सकें इसके लिए भिक्षुक को प्रेरित किया गया। स्वीप गतिविधियां भिक्षुको को जागरूकता अभियान के तहत भिक्षुक अधिक से अधिक अपना वोट डाल कर अपने मतदाता होने की पहचान बना सके।