विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने मतदान कर्मियों के द्वारा दिए जाने वाले डाक मत पत्र मतदान सुविधा केंद्र के सीबीएसई संचालन और मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को उत्तरदायित्व पर हैं जो प्रत्येक दिवस मतदान उपरांत मत पत्रों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में संबंधित रिटर्निग ऑफिसर के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
कलेक्टर भार्गव के द्वारा विधानसभा वार जानकारियां प्रेषित करने हेतु जिन अधिकारियों को अधिकृत रूप से दायित्व सौंप गए हैं उनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा के लिए विदिशा जनपद पंचायत के सीईओ प्रमोद कुमार खरे को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा हेतु खंड स्रोत संबंधित कपिल तिवारी को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरवाई कमल सिंह बागड़ी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज लटेरी के प्राचार्य सुरेंद्र चौकसे तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के लिए नटेरन जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र धाकड़े को उपरोक्त दायित्व सोपा गया है।