BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 2:49 pm
KHABAR : किसानों को मिलेगा पर्याप्त पानी, रबी सीजन के लिए काली कराई बांध की मुख्य नहर में छोड़ा पानी, 6600 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। सरदारपुर क्षेत्र में रबी सीजन के लिए इस बार किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा। मानसून सत्र के आखिरी दौर में हुई तेज बारिश से जहां माही परियोजना के मुख्य बांध व उप मुख्य बांध ने अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया था। मंगलवार को सुबह जहां शुभ मुहूर्त में काली कराई बांध की मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया तो माही मुख्य बांध में 9 नवंबर को पानी छोड़ा जाएगा।


जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने चर्चा के दौरान बताया की इस सत्र में दोनों बांध पूरे भरे हैं। हमारा पूरा प्रयास रहेगा की किसानों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी मिले।


पाटीदार ने बताया की उप मुख्य बांध काली कराई से जहां 6600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। वहीं माही मुख्य बांध से करीब 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। हमने किसानों से अपील भी की है की पानी का सदुपयोग करे सिंचाई के दौरान व्यर्थ पानी न बहाए।

माही परियोजना के एसडीओ धीरेन्द्र जामोद ने बताया कि मंगलवार को सुबह काली कराई बांध की नहर खोली गई है। 6600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। एसडीओ जामोद ने बताया की टेल से सिंचाई आरंभ होगी पानी पर्याप्त है। 4 पानी उपलब्ध कराया जाएगा यदि फिर भी बांध में पानी रहेगा तो और किसानों को मांग के अनुसार पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।


पानी की चोरी न हो इसके लिए दल के द्वारा सतत पेट्रोलिंग कर मॉनिटरिग की जाएगी। अभी आधा से एक मीटर नहर खोली जा रही है। जहां रुकावट आएगी उसे दूर कर पुरी क्षमता के साथ तीन-चार दिन के बाद नहर को खोला जाएगा। करीब 3 से 4 दिन बाद टेल तक पानी पहुंच जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE