BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 3:06 pm
KHABAR : विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं को किया मतदान के लिये प्रेरित, कुलपति रेणु जैन ने दिलवाया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत समाज के हर वर्ग के लोग आगे आकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये आगे आ रहे हैं। इसी सिलसिले में विद्यार्थी भी उत्साह से जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

नवलखा बस स्टेण्ड और आरएनटी मार्ग नालंदा कैम्पस में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के संस्थान आईईटी के राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवकों ने स्वीप अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक में मुख्यतः मताधिकार की क्या ताकत है, इसका सामाजिक प्रभाव क्या है और विकलांगो और वृद्धजनो के लिए मतदान बूथ पर दी जाने वाली सुविधाएं और हेल्प लाइन नंबर की सुविधा आदि की जानकारी दी गई। कुलपति प्रोफेसर रेणु जैन, कुलसचिव डॉ. अजय वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक  डॉ. प्रकाश गढ़वाल, और संस्थान के निदेशक डॉ संजीव टोकेकर ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कुलपति जैन एवं कुलसचिव वर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों, स्वयं सेवक एवं अन्य शहरवासी और छात्र छात्रों को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलवाई। संस्थान के निदेशक डॉ संजीव टोकेकर एवं आई.ई.टी. के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तपेश सरसोदिया ने आभार माना। 

इसी तरह मतदाताओं को जागरूक करने के लिये शासकीय महाविद्यालय राऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोद गांव भैसलाय में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। उन्होंने यहां मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली। जिसमें गांव के तीनों विद्यालयों के 173 विद्यार्थियों के साथ 54 स्वयं सेवकों ने सहभागिता की। इसके माध्यम से 210 परिवारों को पीला चावल देकर 17 नवम्बर को मतदान के लिये प्रेरित किया। साथ ही संकल्प पत्र भी भरवाए गये।

कस्तूरबा ग्राम इंस्टिट्यूट द्वारा तेजाजी नगर एवं रालामंडल की बस्तियों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत संस्था महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं एवं स्टॉफ ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया एवं रास्तें में राहगीरों को फूल भेंट कर मतदान अवश्य करने का संकल्प भी दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE