BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 3:18 pm
REPORT : जिले में कलेक्टर के निर्देश पर त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सघन जांच अभियान निरंतर जारी, विभिन्न संस्थाओं पर पहुंच रहे अधिकारी, जांच के लिए नमूने भेजे, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। जिले में त्यौहारों के दौरान खाद्य सामग्रियों की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये खाद्य सामग्री एवं मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. के निर्देशानुसार प्रारंभ हुआ है।  अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन इंदौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो टीमों का गठन किया है। यह टीमें इंदौर जिले में संचालित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण कर रही हैं।

आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा त्यौहारों पर मिठाईयों में रंग युक्त पिस्ता बादाम कतरन विक्रय होने की शिकायत के आधार पर जांच हेतु सियागंज स्थित मेसर्स झूलेलाल ट्रेडर्स से पिस्ता कतरन, दर्वेश ट्रेडर्स से बादाम कतरन, विशाल ट्रेडर्स से बादाम कतरन एवं पिस्ता ने नमूने जांच हेतु लिये गये। साथ ही पिपली बाजार, इन्दौर स्थित श्रीनाथ मावा भण्डार, रामू मावा भण्डार, रतनलाल एण्ड संस, ओम मावा भण्डार, अग्रवाल मावा भण्डार, शंकरलाल, रामजी महाराज, बंसल मावा भण्डार उक्त सभी प्रतिष्ठानों से मावा के नमूने जांच हेतु लिये गये। सभी नमूनों को आज ही राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल जांच हेतु भेजे गये नमूनों के जांच परिणाम प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मोबाईल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (MFTL) के माध्यम से भी पिपल्याहाना क्षेत्र में स्थित हाट बाजार एवं अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, नमकीन, मसालो, पैक ज्यूस आदि के 23 नमूनों की तुरंत मोबाईल लैब द्वारा जांच की गई जिसमें 01 नमूना मिर्च पावडर जो कि, हाट बाजार में विक्रय हो रहा था, रंग की मिलावट पाये जाने पर 5 किग्रा. मिर्च पावडर मौके पर नष्ट कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE