खरगोन। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन के रिटर्निंग ऑफिसर भास्कर गाचले द्वारा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय भालसे को व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र-185 खरगोन के प्रत्याशियों को आज 06 नवंबर को अपना चुनाव व्यय लेखा व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने उपस्थित होना था। लेकिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय भालसे स्वयं या अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से व्यय रजिस्टर दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं। जिसके कारण उन्हें नोटिस जारी कर कहा गया है। 03 दिनों के अंदर वे अपना व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं तो उन्हें निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों के उपयोग के लिए दी गई समस्त अनुमतियां वापस ले ली जाएगी और भारतीय दण्ड संहिता के धारा-171 (झ) के अधीन सक्षम न्यायालय में शिकायत दर्ज की जाएगी।