BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 4:20 pm
BIG NEWS : घने जंगलों में धधक रही थी शराब की भट्टियां, 3 को रंगे हाथ पकड़ा, जंगलों में 03 किलोमीटर पैदल चलकर की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 05 नवंबर की शाम को आबकारी एवं वनविभाग के अमले ने संयुक्त कार्यवाही कर 04 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।                  

अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृत बड़वाह में आबकारी व वन अमले के दल द्वारा संयुक्त रूप से रविवार देर शाम तक कार्यवाही की गई। जिसमें वृत के ग्राम कुंडी सुलगांव व पलासिया के सुदूर जंगलों में और काड़गी नदी के किनारे 3 किलोमीटर पैदल चलकर दबिश दी गई। वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश गौर द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 07 प्रकरण पंजीबध्द कर 3 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 200 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2500 किलोग्राम महुआ लहान व मदिरा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा 02 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद मदिरा, महुआ लहान व सामग्री/मोटरसाइकिल का बाजार मूल्य लगभग 04 लाख रुपये।    

अवैध शराब माफियाओं द्वारा जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस कार्यवाही मे  वन विभाग से डिप्टी रेंजर अरविंद सेंगर, गजानंद वास्केल, जितेंद्र ठाकुर तथा स्टाफ राजेन्द्र जायसवाल, राजेंद्र रावत, राधेश्याम, रमेश सोलंकी, शिवशंकर व गोविंद का सराहनीय योगदान रहा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE