नीमच। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में मताधिकार उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रुप से सुनिश्चित करने की दृष्टि से 17 नवम्बर को मतदान हेतु जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले समस्त कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम, दुकानों एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं के नियोजक तथा प्रबंधन स्थापना में नियोजित प्रत्येक कामगारों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान करेंगे। जिससे, कि कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रुप से कर सकें। इस आशय के निर्देश श्रम पदाधिकारी श्री एस.सी.पटेल व्दारा सभी संबंधितों को दिए गए है।