BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 1:34 pm
BIG NEWS : जमुनिया कला का उदय नगर और दीवार पर प्लास्टर को लेकर विवाद, जब रोहित ने कहासुनी में महिला के साथ किया काम तो एक्शन में आई खाकी, अब न्यायालय ने सुनाया ये बड़ा फैसला, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। स्वागिता पूर्णेश श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा मारपीट़ कर महिला की नाक तोड़ने वाले आरोपी रोहित पिता घनश्याम कुमावत, उम्र- 34 वर्ष, निवासी- उदयनगर, ग्राम जमुनियाकला, जिला- नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000 रू अर्थदण्ड एवं धारा 323 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 6 माह के सश्रम कारावास व कुल 1000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओं चंद्रकांत नाफडे द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 26 दिसम्बर 2017 को सुबह के लगभग 10 बजे उदयनगर, ग्राम जमुनियाकला स्थित फरियादी विरेन्द्र के घर के बाहर की हैं। फरियादी एवं आरोपी के मध्य मकान की दिवार के प्लास्टर कराये जाने की बात को लेकर विवाद चल रहा हैं, इसी बात को लेकर विवाद करते हुवे घटना दिनांक को आरोपी ने फरियादी विरेन्द्र के साथ लात-घूंसो से मारपीट की। जब फरियादी का भाई जितेन्द्र व उसकी बहन प्रीति बीच-बचाव करने आये तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट करी, जिस कारण तीनो को चोटे आई थी। आरोपी ने प्रीति के नाक पर मुक्का मारा था, जिसके कारण उसके नाक की हड्डी टुट जाने से फ्रैक्चर हो गया था। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच सिटी पर की थी, जिस पर से अपराध क्रमांक 586/2017 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान फरियादी व आहतगण सहित अन्य साक्षीगण के बयान लेते हुवे शेष आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व आहतगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी चंद्रकांत नाफडे, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE