BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 2:34 pm
KHABAR : विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रचार वाहन एव ं02 दिवस नालसा एवं सालसा की विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आमजन की विधिक जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उक्त प्रचार रथ के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर सालसा की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर देवास मे 02 दिवस नालसा एवं सालसा की विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रदर्शनी मे डिस्प्ले बोर्ड पर आडियो एवं वीडियों क्लिप के माध्यम से भी लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों से रूबरू किया जा रहा है। उक्त अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित जनमानस को बताया कि उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से वे जिला प्राधिकरण की गतिविधियां, ई-कोर्ट एप, विधिक सहायता योजना, लीगल एड डिफेंस सिस्टम, मध्यस्थता, लोक अदालत, अभियुक्त के अधिकार आदि योजनाओं के लगाये गए बैनर, पोस्टर, योजनओं के पैंपलेट्स को पढ़कर योजनाओं का लाभ ले सकते है।श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 09 नवंबर को मनाया जाता है, जिसके तारतम्य में यह प्रदर्शनी आमजन को जागरूक किया जाने के उद्देश्य से 02 दिवस के लिए लगाई गई है। जिसमें आमजन ई कोर्ट एप के माध्यम से घर बैठे अपने प्रकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रदर्शनी में लोगों को वोट डालने हेतु जागरूक किये जाने हेतु मतदाता सेल्फी पोईट भी बनाया गया है जिसमें न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण द्वारा सेल्फी भी ली गई। आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किये जाने हेतु एवं प्लास्टिक का उपयोग न किये जाने के उद्देश्य से कपडे की थैली एवं पौधों का वितरण भी किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE