मंदसौर। जिले में खाद भंडारण करने और किसानों को वितरण नहीं करने के दो मामलों में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, दलौदा थाना पुलिस ने सहकारिता निरीक्षक आरपी कुमावत की शिकायत पर कन्हैयालाल पाटीदार, दिनेश यादव, रामदयाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि अधिकारी जब गोदाम पर निरीक्षण करने गए। तब गोदाम में खाद का स्टॉक मिला। जिन्हें खाद बांटने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने ने स्टॉक होते हुए भी किसानों को खाद नहीं दिया।
इसी तरह शामगढ़ थाना क्षेत्र के असावती गांव में सहकारी सोसाइटी संचालक नेपाल सिंह चौहान के खिलाफ उप अंकेक्षण अधिकारी हिमांगनी शर्मा के प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्राथमिक कृषि साख बहुद्देशीय संस्था में यूरिया का स्टॉक होने के बाद भी किसानों को खाद वितरण नही किया जा रहा था। मौके पर अधिकारियों ने निरीक्षण करने पर अनियमितता पाई गई। इसके बाद शामगढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है ।