BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 5:36 pm
BIG NEWS : जावद में मतदान दलों के कर्मचारियो के बीच बेंच पर बैठकर कलेक्‍टर एवं एसडीएम ने प्रशिक्षण का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलदर के साथ शासकीय महाविद्यालय जावद में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। कलेक्टर एवं एसडीएम ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कक्ष में बेंच पर मतदान दलों के कर्मचारियों के साथ बैठकर प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, कि विधानसभा निर्वाचन-2023 में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एंव वीवीपीएटी के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्‍यक है। वे ईव्हीएम व वीवीपीएटी के बारे में अच्छी तरह से पूर्वाभ्यास करलें। जिससे उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने में कोई समस्‍या ना हो।
कलेक्‍टर जैन ने कहा, कि मतदान दलकर्मी निर्देश पुस्तिका का भलिभांति अध्ययन करलें। प्रशिक्षण मेंमास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपीएटी का हेण्‍ड आन प्रशिक्षण भी दिया, निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को छोटे छोटे समूह में इलेक्ट्रॉनिक ईव्हीएम व वीवीपीएटी के बारे में विस्तार से समझाईश देते हुए, ईव्हीएम व वीवीपीएटी का संचालन भी करवाया गया।
कलेक्‍टर जैन ने डाक मतपत्र एवं ईडीसी से मतदान के लिए स्‍थापित फेसीलिटेशन सेन्‍टर का भी निरीक्षण किया। उन्‍होने जावद में सहायक खर्च आर्ब्‍जवर जावद के कक्ष का निरक्षण कर, निर्वाचन व्‍यय निगरानी एवं निर्वाचन व्‍यय लेखे के बारें में जानकारी भी प्राप्‍त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE