BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 6:13 pm
KHABAR : सुवासरा एवं गरोठ के सामान्य प्रेक्षक अशोक वामन ने एसएसटी पॉइंट ढोढर का किया निरीक्षण, होम वेटिंग प्रक्रिया में हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुवासरा एवं गरोठ विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अशोक वामन काकड़े एसएसटी चेकप्वाइंट ढोढर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान एसएसटी टीम किस तरह से कार्य कर रही है। अब तक क्या कार्यवाही की। सभी का अवलोकन किया। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि चेक पॉइंट पर सघन निगरानी की जाए। जांच के दौरान रिकॉर्डिंग की व्यवस्था हो।

सामान्य प्रेक्षक अशोक वामन ने शामगढ़ में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया-
सामान्य प्रेक्षक अशोक वामन काकड़े ने शामगढ़ में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। ईवीएम मशीनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ईवीएम का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है। मतदान केंद्रों में अभी भी अगर कोई समस्या है, तो तुरंत बताएं। जिससे उस समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। मतदान के दिन मतदाताओं को सारी सुविधाएं मिले। विशेष तौर पर छाव, पेयजल की व्यवस्था हो। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के पश्चात होम वोटिंग के लिए क्या-क्या प्रक्रिया की जा रही है। उसका भी अवलोकन किया। होम वोटिंग के अंतर्गत 80 साल से ऊपर एवं दिव्यांग व्यक्ति जो मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते। उनको होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करें तथा सभी को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE