BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 6:15 pm
BIG NEWS : पीएम मोदी कल नीमच में, यातायात विभाग ने आवागमन के लिए जारी किए निर्देश, जानिए कौनसे मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित और शहर में आने के लिए किस सड़क का करें उपयोग, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। शहर में दिनांक 09 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीमच आगमन पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर यातायात विभाग ने शहर की ट्राफिक व्यवस्था सहित शहर को जोड़ने वाले मार्गो में आवागमन को लेकर परिवर्तन किया हैं। 
यातायात विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दिनांक 09 नवंबर 2023 को निम्न मार्ग पर वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे-
1-परिवर्तित मार्ग-
यात्री वाहन अन्य नॉन कामर्शियल वाहन (सभा स्थल आने वाले वाहनो को छोड़कर) प्रतिबंधित भाटखेड़ा फंटा से बस स्टैण्ड नीमच तक- मंदसौर, जीरन, पलसोड़ा, झार्ड़ा की ओर से भाटखेड़ा फंटा होकर नीमच शहर में प्रवेश करने वाले तथा शहर से बाहर मंदसौर, जीरन, पालसोड़ा, झार्ड़ा की ओर जाने वाले समस्त यात्री वाहन बस स्टैण्ड से हिंगोरिया फंटा होते हुए भाटखेड़ा फंटा तक समस्त वाहन का आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनो के लिये रिजर्व रहेगा।
2- पार्किंग 
- वीवीआईपी/प्रशासनिक पार्किंग पी-1 व पी-2 सर्किट हाउस के पास रहेगी।
- पार्किंग पी- 3 से पी- 6 तक सर्किट हाउस के पास- नीमच, जावद, मनासा, मंदसौर की ओर से आने वाली बसों के लिये- नीमच, जावद, मनासा, मंदसौर की ओर से आने वाली सभा स्थल पर आने वाली बसे भाटखेड़ा फंटा से हिंगोरिया फंटा होते हुए पार्किंग स्थल सर्किट हाउस के पास पार्किग स्थल पर पहुंच सकेंगे। 
मंदसौर की ओर से आने वाली तुफान, बोलेरो के लिये-  
मंदसौर की ओर से सभा स्थल पर आने वाले तुफान बोलेरो वाहन हर्कियाखाल, दलावदा, लाछ व बाग पिपल्या होते हुए पार्किंग स्थल सर्किट हाउस के पास पी- 3 से  पी- 6 तक पार्किग स्थल पर पहुंच सकेंगे। 
पार्किंग पी-11 से पी-12 तक पटवा स्कूल के पास गौशाला 
चीताखेड़ा की ओर से आने वाले वाहनो के लिये- चीताखेड़ा की ओर से सभा स्थल पर आने वाले समस्त वाहन पटवा स्कूल के पास गौशाला पर पार्क हो सकेंगे।
- मंदसौर, जीरन, पालसोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन (सवारी बस, कार व अन्य सभी वाहन) जेतपुरा फंटा बायपास होकर अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे।
- मंदसौर की ओर से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेंड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंगला होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगे।
- शहर से निम्बाहेडा, जावद, मनासा की ओर जाने वाले वाले समस्त वाहन (सवारी बस, कार व अन्य सभी वाहन) डाक बंगला होते हुए जावद फंटा, मालखेड़ा फंटा, भरभडिया फंटा, जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा सकेंगे। 
- निम्बाहेडा, जावद, मनासा की ओर से नीमच शहर आने वाले वाहन जैसे सवारी बस, कार, मोटर सायकिल (भारी वाहन को छोड़कर) डाक बंगला होते हुए जावद फंटा, मालखेड़ा फंटा, भरभडिया फंटा जेतपुरा फंटा से आ सकेंगे।
- बस स्टैण्ड नीमच से भाटखेड़ा फंटा तक का मार्ग सभा स्थल पर आने वाले के लिये रिजर्व रहेगा। इस रूट पर व्यक्तिगत यात्रा, व्यक्तिगत वाहनो के लिये पुर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। 
मंदसौर, जीरन, पालसोड़ा की ओर आने वाले व जाने वाले समस्त वाहन (सवारी बस, कार व अन्य सभी वाहन) जेतपुरा फंटा बायपास होकर अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE