रतलाम। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के आदेश तथा ’सहायक आबकारी आयुक्त नीरजा श्रीवास्तव द्वारा गठित उड़नदस्तों द्वारा 7 नवम्बर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय मेड़ा के नेतृत्व में ग्राम लखनगढ़, घोड़ाखेडा तालाब किनारे, सरवनी खुर्द, मथुरी, ईश्वरनगर, खेतलपुर, लक्कड़पीठा एवम हॉट की चौकी में वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वैद द्वारा 07 प्रकरण पंजीबध्द कर, 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 85 पाव प्लेन देसी मदिरा, 01 बोतल प्लैन देशी मदिरा तथा 2000 किलोग्राम महुआ लहान घोड़ाखेड़ा से तालाब किनारे जब्त कर लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 9 हजार 700 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल, पुष्पराजसिंह, आबकारी आरक्षक संतोष नेका, भगवती सोलंकी, बनसिंह अहरे, विक्टोरिया बोरासी, भावना खोड़े, पुष्पा मीना एवं नगर सैनिक सत्यनारायण का सराहनीय योगदान रहा।