BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 7:53 pm
KHABAR : दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तक पहुंचे मतदान दल, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे मतदाता जो मतदान केन्द्र मतदान करने नहीं आ सकते हैं, उन्हें डाकमत पत्र के माध्यम से घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई है। मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए इस नवाचार का स्वागत किया तथा घर पर मतदान कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोग को धन्यवाद दिया। इस सुविधा के मुताबिक रतलाम जिले रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर, सैलाना तथा जावरा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं से मतदान कराने हेतु मतदान दल उनके घर पहुंचे। डाकमत पत्र से घर से मतदान करने की फार्म 12-डी में सहमति देने वाले इन मतदाताओं से मतदान कराने के लिए गठित चलित मतदान दलों में एक पीठासीन अधिकारी और एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक शामिल रहा। इनके अलावा एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी, एक वीडियोग्राफर भी दल के साथ मौजूद था। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण में 31, 220 रतलाम शहर में 475, 221 सैलाना में 37, 222 जावरा में 377 मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान करवाने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार मतदान दलों का गठन किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE