BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2023, 8:04 pm
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांगरूम के कार्यो का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर   

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बुधवार को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी का भ्रमण कर स्ट्रांगरूम व निर्वाचन सामग्री वितरण तथा मतदान उपरांत सामग्री प्राप्ति के लिए किए गए प्रबंधो का जायजा लिया है। निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा निर्देशानुसार स्ट्रांगरूम परिसर में ही कंट्रोलरूम बनाए जाने के लिए कक्ष का निर्धारण किया है।
कलेक्टर भार्गव ने शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर में वाहनो के आने जाने हेतु वनवे मार्ग का चिन्हांकन किया अर्थात मतदानकर्मी मतदान के उपरांत स्ट्रांगरूम में सामग्री जमा कराने हेतु जिस वाहन से आएंगे का रास्ता और वापिस जाने का रास्ता पृथक-पृथक होगा।
कलेक्टर भार्गव ने भ्रमण के दौरान शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी के लिए पहुंच मार्ग सड़क के मोडों पर चौडीकरण व पेंचवर्क के माध्यम से समतलीकरण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिए है ताकि मोड स्थलों पर वाहन क्रांसिग में कोई व्यवधान ना आए। कलेक्टर भार्गव ने सम्पूर्ण मार्ग पर एलईडी लेम्प खंबो पर लगाए जाने के निर्देश दिए है साथ ही  स्ट्रांगरूम की निगरानी हेतु लगाए जाने वाले सीसी कैमरो की रिकार्डिंग चौबीस घंटे लगातार हो इसके लिए बिजली आपूर्ति में व्यवधान ना आए इस हेतु इन्वर्टर के माध्यम से कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर भार्गव ने स्ट्रांग रूम के समीप वाहनो की पार्किंग उजाले के लिए लाईटे तथा अस्थायी शौचालय सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के परिपेक्ष्य में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी साथ मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE