BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2023, 11:25 am
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने खातेगाँव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए खातेगाँव विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्‍द्रों का कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मतदान केन्‍द्रों में पाई गई कमियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मतदान केन्‍द्रों पर रैम्‍प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय सहित अन्‍य आवश्‍यक सुविधाओं की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था सभी मतदान केन्द्रों पर करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कन्नौद अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति, जनपद सीईओ कन्नौद अंकिता, जनपद सीईओ खातेगांव केदार नारायण राजोरिया अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।
कलेक्टर गुप्ता ने कुसमानिया में बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया एवं ग्राम सिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्‍द्र पर रैम्‍प, पानी और सफाई की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। स्‍कूल में विद्यार्थियों से संवाद भी किया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय भिलाई में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। स्कूल में स्मार्ट टीवी   के माध्यम से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कार्यकर्त्ता से जानकारी ली कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने खातेगांव ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय मचवास में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार मतदान केन्‍द्रों में व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित की जाये। मतदान केंद्र की पुताई और अन्य व्यवस्था के लिए सचिव को निर्देश दिए स्कूल परिसर में  पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग को ठीक कराने और प्याऊ को चालू करने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय लिंगापानी में बनाये गये  मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया। उन्‍होंने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्था करे पानी की बोरिंग बंद उसे चालू करे, जर्जर भवन स्कूल में पानी की जर्जर टंकी कीचन शेड, स्कूल  गेट बनाने हेतु डीपीसी द्वारा निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही करें, ग्राम में एसडीओ पीडब्ल्यूडी द्वारा निरीक्षण कर पुराने बने भवन की डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय खातामऊ में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। ग्राम वासियों ने संवाद कर समस्या बताई की ग्राम लिंगापानी से खातामऊ तक पकी रोड नहीं होने से आवागमन में बहुत परेशानी होती है। कलेक्टर गुप्ता ने कहा रोड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। ग्राम में स्वास्थ्य  और शिक्षा के बारे में पूछा उपस्वास्थ्य केंद्र ग्राम में नहीं होने कि बात पर शासन को प्रस्ताव  भेजा जाएगा। स्कूल में स्मार्ट टीवी की माध्यम से पढ़ाई के बारे में विद्यार्थियों और शिक्षकों से चर्चा की।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पलासी, चंदपुरा, सिराल्या खुर्द, रतनपुर और हरणगांव में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण कर मतदान केन्‍द्रों में दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके इसके लिए व्हील चेयर, रैम्‍प, पानी सहित अन्‍य आवश्‍यक सुविधाओं की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। ग्राम चंदपुरा में ग्रामवासियों ने हरणगांव से चंदपुरा  तक पकी रोड बनाने की  बात कही इसके लिए पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, और पीएचई के माध्यम से ग्राम में सर्वे करवाया जायेगा,शासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक हरिओम गोयल द्वारा स्कूल परिसर में बहुत अच्छी गार्डनिंग और आकर्षक स्वच्छ परिसर कार्य हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान करने  और स्कूल के बच्चों के लिए फर्नीचर प्रदान करने के निर्देश दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE